भागलपुर के पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की समग्र प्रस्तुति का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध परेड की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।