भीलवाड़ा: भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर शहर में 3 करोड़ 70 लाख रूपए के सड़क निर्माण कार्यों में प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार को चित्रगुप्त सर्किल से रीको होते हुए पुर रोड तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया जिसकी लागत 3 करोड़ 70 लाख रूपए है।