भीलवाड़ा: चित्तौड़ रोड़ पर प्रोसेस हाउस में तीसरी मंजिल से पानी के टैंक में गिरने से मजदूर की हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर मोरच
मंगरोप थाना क्षेत्र के चित्तौड़ रोड़ पर एक निजी प्रोसेस हाउस में कार्य करने के दौरान एक मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे पानी के टैंक में गिर गया।हादसे में घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों ओर रिश्तेदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन किया।