भीलवाड़ा: भानास में खेत में खेल रहे 5 वर्षीय मासूम को जहरीले जंतु ने काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में छाया मातम
आसींद थाना क्षेत्र के भानास में खेत में खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।वही एकाएक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों में शोक की लहर छा गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।