भीलवाड़ा: ट्रांसपोर्ट नगर में करंट लगने से चाय की केबिन लगाने वाले व्यक्ति की हुई मौत, मुआवजे को लेकर मोर्चरी पर हुआ प्रदर्शन
प्रताप नगर थाना इलाके में करंट लगने से चाय की केबिन लगाने वाले एक प्रौढ़ की मौत हो गई। प्रौढ़ की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन किया।पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से समझाइश की ,फिर परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया ।