हरसूद: नगर परिषद ने लाटरी सिस्टम से 49 व्यापारियों को मीना बाजार हेतु दुकानें आवंटित कीं
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में हरसूद एसडीएम आरसी खजुरिया की उपस्थिति में नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा मीना बाजार हेतु पटाखा बाजार में लॉटरी सिस्टम से 49 व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गई। जिससे नगर परिषद को ₹350000 के लगभग आय हुई। भूमि आवंटन के पश्चात नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों को जगह का निर्धारण किया गया।