जगदलपुर: राजीव भवन में कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सादगी-सौहार्द्र व गरिमा के साथ रविवार सुबह 11 बजे को स्थानीय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी का 140 वाँ स्थापना दिवस सादगी से मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के ध्वज का आरोहण कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।