जगदलपुर: दलपत सागर में लगातार दूसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया, महापौर की अपील पर नगरवासियों ने किया श्रमदान
शहर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर में रविवार सुबह 9 बजे स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दलपत सागर के आईलैंड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई कार्य किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में जगदलपुरवासी शामिल हुए और श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।