जगदलपुर: आड़ावाल में श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, मुक्ति धाम की फेंसिंग तोड़कर कब्जे का आरोप
#jansamasya
आड़ावाल में श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर और ग्रामीणों ने तीखा विरोध किया और भूमि पर तत्काल कब्जा हटाने के लिए प्रदर्शन किया। दरअसल आड़ावाल में गोरिया बहार नाले के पास श्मशान की भूमि है जो ग्राम पंचायत आड़ावाल के अंतर्गत आती है ।वहीं श्मशान की भूमि के पास ही राजेंद्र मुदलियार की भी जमीन है ।