राज्य में धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से मार्कफेड के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विभिन्न धान उपार्जन और संग्रहण केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान के उठाव और नवीन केंद्रों के निर्माण को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।