जगदलपुर: बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा, वर्ष 2025 नक्सल विरोधी अभियान के संदर्भ में रहा निर्णायक, कई बड़े नक्सली लीडर किए गए ढेर
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि वर्ष 2025 नक्सली विरोध अभियान के लिए बेहद निर्णायक और महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में DRG,SSB,ITBP सीमा सुरक्षा बल , छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ ने टॉप नक्सल लीडर जैसे बसवा राजू, सेंट्रल कमेटी मेंबर के रामचंद्रन रेड्डी ,कोसा सुधाकर मारे गए।