मुगलसराय: आलमपुर खांजहां चक में बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन
आलमपुर ग्राम सभा स्थित खांजहां चक में बारिश के बाद घुटनों तक जलभराव हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए उचित नाली की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक रास्तों और घरों के आसपास जमा रहता है। आवागमन बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे को प्रदर्शन किया और जल निकासी की उचित व्यवस्था कर समस्या के समाधान की मांग की।