अजयगढ़: मझगांय बांध विस्थापितों का धरना बारिश के बीच पानी में बैठकर जारी, प्रशासन की समझाइश बेअसर
Ajaigarh, Panna | Sep 29, 2026 मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर बनहरी टपरियन में धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा कर धरना समाप्त करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया और अतिरिक्त राशि को लेकर चल रही पात्रता जांच की जानकारी द