⬇️ पिथौरागढ़ :- 2027 में डीडीहाट से भाजपा टिकट के दावेदार हो सकते हैं धामी युवा ब्रिगेड के रोहित ओझा? मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज ! ⬇️
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच डीडीहाट विधानसभा में भाजपा के संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित ओझा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।
डीडीहाट विधानसभा के ओझागांव निवासी रोहित ओझा युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान रखते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री से लेकर उत्तराखंड प्रांत के प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक जिम्मेदारी निभा चुके रोहित ओझा ने छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति तक अपना सफर तय किया है। समाजसेवा और युवाओं के बीच सक्रियता के साथ कम उम्र में उन्होंने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी और युवाओं में विश्वसनीय चेहरों में गिने जाने वाले रोहित ओझा की इस मुलाकात को अब 2027 के चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या भाजपा डीडीहाट विधानसभा में किसी नए और युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है?
क्या रोहित ओझा भी 2027 में भाजपा के टिकट के संभावित दावेदारों में शामिल हो सकते हैं?
हालांकि अभी टिकट को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात और संगठन में उनकी लंबी सक्रियता ने इन चर्चाओं को जरूर हवा दी है। 2027 में डीडीहाट की सियासत क्या नया मोड़ लेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
• क्या 2027 में डीडीहाट से भाजपा का चेहरा बदल सकता है ?