⬇️पिथौरागढ़ :- काशी सिंह ऐरी से मुकाबले पर मयूख महर का तंज, बोले- आखिरी पारी में हारकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराएंगे!⬇️
आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रेस वार्ता में विधायक मयूख महर से जब उक्रांद के प्रत्याशी काशी सिंह ऐरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काशी सिंह ऐरी का स्वागत है, वह सम्मानित हैं और बड़े भाई समान हैं। उनसे मुकाबले में मजा आएगा। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डीडीहाट, कनालीछीना और धारचूला हारने के बाद अब एक पिथौरागढ़ विधानसभा ही हारने को बची है। इस बार आखिरी पारी में वह हारकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराएंगे।