पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के लौह अयस्क खदान में रोजगार की मांग को लेकर सोमवार सुबह 4 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया है। यह आंदोलन मुंडा-मानकी संघ के बैनर तले चल रहा है, जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीण भी शामिल हैं।