छठ महापर्व के अवसर पर आज प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान माननीय विधायक श्री सुखराम उरांव जी की उपस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर द्वारा सीढ़ी घाट स्थित छठ घाट पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, चक्रधरपुर नगर परिषद तथा छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।