गिरिडीह: साइबर थाना पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी और साइबर डीएसपी ने पपरवाटांड कार्यालय में दी जानकारी
साइबर थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर अपराधियों को दबोचा।एसपी डॉक्टर विमल कुमार और साइबर डीएसपी आबिद खान ने रविवार 2 बजे पपरवाटांड कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधी अहिल्यापुर थाना इलाके के पंदनिया गांव निवासी पंकज मंडल, कैलाश मंडल और घोसको गांव निवासी दीपक मंडल शामिल हैं।