गिरिडीह: गिरिडीह पहुंचे झारखंड के मंत्री, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
गिरिडीह पहुंचते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने शनिवार को 2 बजे पपरवाटांड स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला मेहरा समेत अन्य लोगों ने इनका अभिनंदन किया और बुके देखकर स्वागत किया। महिलाओं ने इन्हें तिलक भी लगाया ।लोगों का प्यार पाकर मंत्री भाव विभोर नजर आए।