गिरिडीह: नगर निगम संवेदक संघ ने नगर आवास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू का किया भव्य स्वागत
गिरिडीह नगर निगम संवेदक संघ ने शनिवार को 3 बजे हुट्टी बाजार में कैबिनेट मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संवेदक संघ के अध्यक्ष विकाश सिन्हा ने कहा ये पहले सिर्फ हमारे विधायक थे। इनके कार्य शैली को देख झारखंड के मुख्यमंत्री ने पूरे झारखंड में इनके कार्य से लाभ हो, इसके लिए इनको मंत्री बनाया।ये गिरिडीह के लिए गर्व की बात है।