गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बैठक की
डीसी ऑफिस सभागार में शनिवार को 2 बजे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मईया सम्मान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए।