गिरिडीह: कोलडीहा के सुभाष पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
कोलडीहा के सुभाष पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को 3 बजे हो गया। 6 और 7 दिसंबर को सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला का विषय आलोचनात्मक और रचनात्मक सोच था।इस विषय पर एलएलपी पब्लिक स्कूल के रिसोर्स पर्सन विपिन कुमार ने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।