गिरिडीह: पुरुष नसबंदी अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सदर अस्पताल से प्रचार वाहन रवाना
पुरुष नसबंदी अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर शनिवार को 12 बजे सदर अस्पताल से सिविल सर्जन व अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बताया गया कि अभियान के दौरान प्रत्येक प्रखंड द्वारा कम से कम 20 पुरुष नसबंदी की उपलब्धि सुनिश्चित की जायेगी।