कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज जाने निकली 19 वर्षीय छात्रा आरती टंडन का शव घुड़देवा इलाके में स्थित नाना के बंद पड़े पुराने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तब क्वार्टर अंदर से बंद मिला। पीछे से दीवार फांदकर अंदर जाने पर छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला।