पीपराकोठी: पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मठबनवारी चौक पर प्रशासन के निर्देश पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मठबनवारी चौक के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर गुरुवार शाम चला। 8स दौरान सभी अतिक्रमणकारियों के कच्चा व पक्का निर्माण को तोड़ दिया गया। कई अतिक्रमणकारी प्रशासन पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। जिसे प्रशासन द्वारा खारिज कर दिया गया। मौके पर कोटवा सीओ मोनिका आनन्द व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौजूद थे।