निवाई: निवाई सदर थाना परिसर में सीएलजी शांति समिति की सुरक्षा सखी की बैठक का आयोजन आगामी त्योहारों को लेकर हुआ
Niwai, Tonk | Mar 1, 2026 वनस्थली मोड़ स्थित निवाई सदर थाना पुलिस में थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देश अनुसार आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी शांति समिति सुरक्षा सखी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर शांति सद्भावना पूर्वक मनाने के लिए सदस्यों के साथ चर्चा की गई।