गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नगर पालिका अतिक्रमण जाप्ते के द्वारा जयपुर रोड स्थित नाले पर अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के मौजूदगी में भारी पुलिस जाप्ते के साथ ध्वस्त किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह राजावत, बाबू पंडा,लालचंद जमादार, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश मीणा,सहित जाप्ता तैनात रहा।