घुवारा: लगातार बारिश से सिद्धसागर तालाब लबालब, नहाने-वीडियो बनाने उमड़ा जनसैलाब, हादसे का खतरा
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भगवां का ऐतिहासिक सिद्धसागर तालाब लबालब होकर छलकने लगा है। तालाब का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बच्चे और युवा पानी में नहाते और मस्ती करते नजर आए, वहीं कई लोग वीडियो बनाते दिखाई दिए। बुजुर्ग लोगों ने पानी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए सावधानी बरतने की समझाइश दे