किस्को: किस्को पुलिस ने अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर को किया जब्त, खनन विभाग को मामले से कराया अवगत
किस्को थाना पुलिस ने अवैध बालू उठाव के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू उठाव कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को बुधवार शाम लगभग 6:00 किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा से बालू सहित जप्त कर लिया है। जिसके बाद ट्रैक्टर को किस्को थाना ले जाया गया और करवाई हेतु इसकी रिपोर्ट जिला खनन विभाग को भेज दी गई है।