किस्को: खर्चा गांव में पुलिस ने 55 किलो जावा महुआ को किया नष्ट, आरोपी हुए फरार
जोबांग थाना पुलिस के द्वारा अवैध महुआ शराब चुलाई के खिलाफ मंगलवार शाम 4:00 बजे जोबांग थाना के एएसआई रमेश तिवारी के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जोबांग थाना पुलिस पैदल चलकर,जोबांग क्षेत्र के खर्चा गांव में संघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खर्चा गांव स्थित एक घर में लगभग 55 KG जावा महुआ को विनष्ट किया गया।