किस्को: मतदाता जागरूकता के लिए जिला के विभिन्न प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित
मतदाता जागरूकता हेतु शुक्रवार दोपहर 2:00 स्वीप कोषांग की ओर से जिला के विभिन्न प्रखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी 13 नवंबर 2024 को किये जाने की अपील की गई।