किस्को: प्रखंड के पाखर में हिंडालको माइन्स कार्यालय में 31वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह की तैयारी बैठक
किस्को प्रखंड के पाखर मे रविवार दोपहर 2:00 बजे हिंडालको माइन्स कार्यालय में 31वाँ खान पर्यावरण एवं खनिज सरंक्षण सप्ताह 2023-24 की तैयारी को लेकर हुई बैठक। जिसमे 31वाँ खान पर्यावरण एवं खनिज सरंक्षण सप्ताह 2023-24 भारतीय खान ब्यूरो, रांची क्षेत्र के तत्वाधान में दिनांक 21 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा |