शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी कस्बाथाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन निर्माण को लेकर गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में मानकों के विपरीत सामग्री उपयोग करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती प्रभावित हो सकती है।