उज्जैन: CEO जिला पंचायत ने बैंकर्स को लगाई फटकार, 'मुद्रा लोन और स्वरोजगार के प्रकरण जल्द निपटाएं' 🏦📋
जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट ने बैंकर्स के साथ जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम स्वनिधि, मुद्रा लोन (PMMY), KCC और स्व-सहायता समूहों (NRLM) को दिए जाने वाले ऋण से जुड़े मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ ने सभी बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीएम मुद्रा लोन और स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण तेज गति से किया जाए और इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, हर ग्राम पंचायत में एक उद्योग स्थापित करने की एमएसएमई (MSME) विभाग की कार्ययोजना में बैंकों को पूरा सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
#UjjainNews #Employment #BankingSector #MudraLoan #MPNews RuralDevelopment