उज्जैन: चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹3000 का चालान 🚘🚨
उज्जैन पुलिस ने यातायात नियमों का मखौल उड़ाने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। शहर में एक कार (MP 13 AK 5666) की छत पर बैठकर लापरवाही से स्टंट करने वाले चालक साहिल कृष्णानी पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। इस तरह के जानलेवा स्टंट से सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में थी। उज्जैन पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 3,000 रुपये का चालान बनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#UjjainNews #UjjainPolice #TrafficRules #RoadSafety #NoStunts MPPolice MPNews