उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया श्री महाकाल महालोक और शिप्रा ब्रिज का निरीक्षण 🏗️🚧
सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। शुक्रवार को संभागायुक्त (सिंहस्थ मेला अधिकारी) आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर महालोक में लगाई जाने वाली पत्थर और मेटल की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा, अधिकारियों ने डी मार्ट के सामने 900 मीटर लंबी व 18 मीटर चौड़ी निर्माणाधीन सड़क और शिप्रा नदी पर बन रहे नए ब्रिज का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने बारिश का दौर खत्म होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #MahakalMahalok #SmartCityUjjain MPNews