उज्जैन: 21 से 27 नवंबर तक सजेगा 'अखिल भारतीय कालिदास समारोह', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक 🎭📜
धर्मनगरी उज्जैन में इस वर्ष प्रतिष्ठित 'अखिल भारतीय कालिदास समारोह' का आयोजन 21 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को कालिदास संस्कृत अकादमी में संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मूर्तिकला प्रदर्शनी को लेकर चर्चा की गई। सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने इस बात पर जोर दिया कि आज के युवाओं को सोशल मीडिया और रील्स की दुनिया से निकालकर संस्कृति, कला, साहित्य और महाकवि कालिदास की रचनाओं से जोड़ा जाना चाहिए।
#UjjainNews #KalidasSamaroh #IndianCulture #MPTourism #UjjainEvents Literature