उज्जैन: गणेश विसर्जन पर पुलिस की पैनी नजर, 10 से ज्यादा ड्रोन और क्राइम टीम से की गई हवाई निगरानी 🚁👮♂️
उज्जैन में गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए 10 से अधिक ड्रोन कैमरों से प्रमुख विसर्जन स्थलों, मार्गों और घाटों की लगातार हवाई निगरानी की गई। इसके अलावा, सिविल ड्रेस में पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विसर्जन स्थलों पर तैनात रहीं।
#UjjainNews #GaneshVisarjan #UjjainPolice #DroneSurveillance #SmartPolicing MPNews1