नीमच नगर: शादी के बाद सरपंच के दूसरी महिलाओं से संबंध, पति से परेशान ग्राम सावन की सरपंच पत्नी ने नीमच एसपी से की शिकायत
नीमच जिले के ग्राम सावन की सरपंच पत्नी सपना माली ने पति जीवन उर्फ जितेंद्र माली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सपना ने बताया कि 2003 में उनका विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति ने दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर पति और उनकी प्रेमिका उन्हें परेशान करने लगे।