नीमच नगर: नीमच में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही है परिजनों की तलाश
नीमच के मूलचंद मार्ग स्थित कलाली के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बैसुध हालत में मिला, जिसे डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है और कैंट पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी