नीमच नगर: नीमच कैंट थाना क्षेत्र में LIC और अजीमगढ़ चौराहे के बीच सड़क हादसा, बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी की भिड़ंत में 5 घायल
नीमच शहर की कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एलआईसी और अजीमगढ़ सर्कल के बीच में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी की भिड़त हो गई है जिसके चलते पांच घायल हुए जिसमें चार स्कूली बच्चे भी शामिल है। 2 का जिला चिकित्सालय में एक का निजी अस्पताल में उपचार जारी। ओर दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिए।