नीमच नगर: नीमच रेलवे स्टेशन पर मंगलसूत्र चोर धराया, मंदसौर का युवक करता था स्टेशनों पर वारदात, ₹80 हजार के गहने बरामद
नीमच जीआरपी ने मंदसौर और मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशनों पर मंगलसूत्र चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंदसौर जिले के डिगांव माली निवासी विकास शर्मा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 80,000 रुपये कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र बरामद किए हैं।