नीमच नगर: नीमच में डायमंड रोटरी डांडिया में भक्ति और पारंपरिक रंगों के साथ गरबा नृत्य महोत्सव की धूम, बड़ी संख्या में भक्त शामिल
मंगलवार को रात 9:00 बजे करीब नवरात्रि गरबा आराधना के दूसरे दिन डायमंड रोटरी डांडिया में 24 ग्रुप के 268 सदस्यों ने नए भक्ति गीतों और पारंपरिक परिधानों में माता रानी के समक्ष गरबा नृत्य आराधना की। इस भव्य महोत्सव में नीमच और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और माता रानी के प्रति अपनी भक्ति प्रस्तुत की।