दमोह: नेशनल लोक अदालत में बिजली, जलकर, संपत्ति कर व बैंक ऋण मामलों में मिलेगी छूट
Damoh, Damoh | Sep 3, 2025 दमोह, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश पर 13 सितम्बर (शनिवार) को दमोह मुख्यालय सहित हटा, पथरिया व तेंदूखेड़ा में नेशनल लोक अदालत लगेगी। इसमें दांडिक, सिविल, चैक बाउंस, वाहन दुर्घटना, वैवाहिक, बिजली, बैंक ऋण, बीएसएनएल बकाया व नगरीय कर मामलों का निराकरण किया जाएगा।