स्वास्थ्य सुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में दमोह को बड़ी सौगात-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी
शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कर-कमलों से मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा, इसी वर्ष जो नीट (NEET) की परीक्षा हुई है, उसमें 100 बच्चों का एडमिशन यहाँ प्रारंभ हो जाएगा और यहाँ से विधिवत रूप से यह कॉलेज संचालित हो जाएगा। उसके लिए भी मैं दमोह जिलेवासियों को धन्यवाद देता हूँ, क्योंकि जब जनता आवाज उठाती है और जब जनता डिमांड करती है, तभी जनप्रतिनिधि गंभीरता से लेकर उसको पूर्ण करता है। तो जागरूक जनप्रतिनिधि और जागरूक जनता, दोनों के समन्वय से ही विकास की गति पकड़ता है।
#damoh
11 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026