मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, भविष्य में मिलेगा बेहतर और सस्ता इलाज- राज्यमंत्री लखन पटेल
===
जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, नीट के 100 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष होगा प्रवेश- सांसद श्री लोधी
==
मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
==
दमोह को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज का लाभ- श्री शिवहरे
==
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाये गए
==
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् आज दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचातय अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनप्रितिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनो, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण, सम्मानीय मीडियाजनो के साथ ही आमजनो नें परिसर में 250 पौधे लगाने में अपनी भागीदारी की।
इतना भव्य और दिव्य मेडिकल कॉलेज बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा और आने वाले समय में यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में पौधारोपण के दौरान व्यक्त किए।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं सांसद राहुल सिंह लोधी की सराहना करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे आयोजन विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में दमोह जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उन्होने कहा मेडिकल कॉलेज जैसा विशाल स्वास्थ्य अधोसंरचना तैयार हो चुका है, कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दमोह के नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। उन्होने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
श्याम शिवहरे ने कहा दमोह के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर लगभग 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद श्री लोधी के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा अब जिले के वासियो को बेहतर इलाज की सुविधा हो जायेगी।
इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, सम्मानीय मीडियाजनो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 250 पौधों का रोपण किया।