ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत की खबर
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास सवारियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में लगभग 20 लोगों के घायल होने और 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। खाई में गिरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस भीषण दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात �
Tehri, Tehri Garhwal | Nov 17, 2026