जबलपुर: बजरंग नगर में मेडिकल अस्पताल के सामने एक घर में निकला 7 फीट लंबा सांप, किया गया रेस्क्यू
गढ़ा थानांतर्गत मेडिकल अस्पताल के सामने बजरंग नगर निवासी क्रष्णा पटेल के घर में एक सात फीट लंबा सांप मुंह में बड़ा सा चूहा दबाए हुए आया और बैठक कक्ष में रखी लोहे की आलमारी के पीछे जाकर बैठ गया।इतने बड़े सांप को देखकर परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।