जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में मामा ने 10 वर्षीय भांजी के साथ किया दुष्कर्म; मज़दूरी पर गए हुए थे परिजन, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजन अपनी 10 वर्षीय बच्ची को लेकर शनिवार सुबह 9 बजे थाने पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज कर बताया की पतीं पत्नी दोनो मजदूरी करते है।वही अपनी बच्ची को वह मायके में छोड़कर गए हुए थे।इस दौरान मामा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।वही रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है।