शाहपुरा: शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल से लोड वैगन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जबलपुर के शाहपुरा बिटोनी स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हादसा हो गया। यहां स्टेशन पर खड़ी पेट्रोल वाली बोगियों में आग लग गई। रेल टैंकर बीपीसीएल के शाहपुरा बिटोनी पेट्रोलियम डिपो से पैट्रोल भरकर निकले थे, इसमें अचानक ही चिंगारी निकली और फिर आग लग गई। घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।